महासमुंद  : एक अगस्त तक 6 से 10 बजे तक छूट बढाई गयी. पुर्व म... - CG Sandesh

महासमुंद : एक अगस्त तक 6 से 10 बजे तक छूट बढाई गयी. पुर्व मे मिली दूकानों को ही दी गई है छुट.

कलेक्टर एवं ज़िला दंडाधिकारी कार्तिकेया गोयल ने त्योहार /पर्व को दृष्टिगत रखते हुए किराने की दुकान के माध्यम से राखी और सेवई, त्योहार मे उपयोग में आने वाली अन्य सामग्री का विक्रय की तिथि में एक दिन यानि दिनांक 1 अगस्त (एक दिन) की वृद्धि की है । इस इस तिथि तक सुबह 6 बजे से प्रातः 10.00 बजे तक किराने की दुकान के माध्यम से राखी और सेवई, त्योहार मे उपयोग मे आने वाली अन्य सामग्री का विक्रय किया जा सकता है। पहले दिनांक 30 और 31 जुलाई को सुबह 6 बजे से प्रातः 11.30 बजे तक का समय निर्धारित था । इस प्रतिबंधित गतिविधियों में आंशिक संशोधन करते हुए 01 अगस्त किया गया है । इस आशय के आदेश आज कलेक्टर एवं ज़िला दंडाधिकारी के हस्ताक्षर से जारी हो गए है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें