कोरोना का खौफ! प्रशासन अलर्ट, गलियों को भी किया सील - CG Sandesh

कोरोना का खौफ! प्रशासन अलर्ट, गलियों को भी किया सील

पिथौरा नगर में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। वैसे तो 30 अगस्त से प्रशासन ने समूचे नगर मैं लाक डाउन कर दिया है तथा पिथौरा पहुंच के मुख्य मार्गों को बांस बल्ली लगाकर घेर दिया था, किंतु लोग किसी ने किस रास्ते से प्रवेश कर घूमते फिरते दिखे दिखने लगे थे।

कल शाम को एक दंपत्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है और जिस किसी भी रास्ते से लोग आना-जाना कर रहे हैं उन सभी रास्तों को बांस का घेरा लगाकर बंद कर दीये है। आज नगर पंचायत के द्वारा ध्वनि विस्तारक यन्त्र से ऐलान किया है कि अगर कोई व्यक्ति बिना किसी जरूरी कार्य के घूमते पाया जाता है तो उसे दंडित किया जाएगा। नगर पंचायत पिथौरा के ऐलान के बाद से थोड़ी सी चहल-पहल कम हुई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें