अलर्ट स्टूडेंट्स:-आप ने भरे हैं परीक्षा फार्म और फीस तो कहीं आपके पैसे कोई और ना हड़प ले..! पी ए टी, बीएड, डीएड, पीईटी, पीपीटी, पीपीएचटी नर्सिंग समेत 11 परीक्षाओं के छात्रों को वापिस मिलेंगे लगभग 6 करोड़ रुपये…
छत्तीसगढ़ शासन ने हाल ही में होने वाली 11 प्रवेश परीक्षाओं को रद्द कर किया गया है. जिसमें पीईटी, पीपीएचटी, पीपीटी, प्री एमसीए, प्री बीएड-डीएलएड, प्री बीएबीएड-बीएससी बीएड, प्री बीएससी-एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग व पीएटी शामिल हैं. 11 प्रवेश परीक्षाएं रद्द करने के बाद अब व्यापम परीक्षार्थियों के पैसे लौटाने की तैयारी कर रहा है. जिन बैंक अकाउंट के जरिए व्यापम काे फीस का भुगतान किया गया है, उन्हीं बैंक अकाउंट में व्यापम द्वारा पैसे डाल दिए जाएंगे. यह राशि लगभग 6 करोड के आसपास है. बता दे, कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष व्यापम ने प्रवेश परीक्षाओं के स्थान पर पूर्व कक्षाओं के प्राप्तांकों के आधार पर छात्रों को प्रवेश देने का निर्णय लिया है.
छात्रों के हक के पैसे साइबर कैफे व कोचिंग संचालकों के अकाउंट में
बैंक अकाउंट ना होने की स्थिति में प्रदेश में अधिकांश, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के द्वारा कोचिंग सेंटर व साइबर कैफे में जाकर आवेदन जमा किए जाते हैं, इन संस्थाओं के द्वारा छात्रों से अतिरिक्त पैसे लेकर अपने खाते के जरिए फीस का भुगतान किया जाता है. व्यापम द्वारा पैसे लौटाए जाने पर यह राशि साइबर कैफे व कोचिंग संचालकों के बैंक खाते में जाएगी, ना कि छात्र को मिल पाएगी. निर्धारित राशि प्राप्त करने के लिए छात्रों को फॉर्म भरने वाले संस्थानों से संपर्क करना होगा.
डेढ़ से दो लाख आवेदन हुए थे जमा
मिली जानकारी के अनुसार उक्त परीक्षाओं के लिए औसतन फीस लगभग 300 से लेकर 350 रुपये है. वही इन परीक्षाओं में लगभग डेढ़ से दो लाख आवेदन जमा हुए थे, जिसके आधार पर व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छात्रों को 5 से 6 करोड़ रुपए लौटाने हैं.
पैसा लौटाने की तैयारियां शुरु
व्यापमं ने छात्रों को पैसा लौटाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. हालांकि यह राशि कब तक लौटाई जाएगी, इसे स्पष्ट नहीं किया गया है. व्यापमं ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि छात्रों द्वारा जमा की गई पूरी राशि लौटाई जाएगी. इसमें किसी तरह की कटौती नहीं होगी.