कक्षा पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पु... - CG Sandesh

कक्षा पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक ,इस तारीख तक वितरित करने के निर्देश..

शिक्षा सत्र 2020-21 में कक्षा पहली से दसवीं तक सभी पात्र विद्यार्थियों को 14 अगस्त तक निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें प्रदान की जाएंगी। संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मिशन समन्वयक को निर्देश जारी किए हैं। संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि कोविड-19 के संदर्भ में जारी निर्देशों और सावधानियों का पालन करते हुए पाठ्य पुस्तकों का वितरण घर-घर जाकर किया जाए।

इसी तरह संकुल, विकासखण्ड स्तर पर भी पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा प्राप्त और वितरित की गई पाठ्य पुस्तकों की जानकारी अनिवार्यतः संधारित की जाए। प्रत्येक संकुल समन्वयक, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक और संयुक्त संचालक अपने कार्य क्षेत्र की संस्थाओं में वितरित पाठ्य पुस्तकों की वस्तुस्थिति की जांच के लिए आकस्मिक निरीक्षण करें। संबंधित अधिकारी जिले में वितरण कार्य का भली-भांति परीक्षण कर विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक वितरण पूर्ण होने के बाद इसकी जानकारी संचालनालय को देंगे। निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों प्राप्ति और वितरण की ऑनलाइन मॉनीटरिंग भी की जाएगी।


अन्य सम्बंधित खबरें