सारंगढ़ के एक ही गांव में 04 मरीजों की हुई पुष्टि..सहित कुल 9... - CG Sandesh

सारंगढ़ के एक ही गांव में 04 मरीजों की हुई पुष्टि..सहित कुल 9 पॉजिटिव मिले रायगढ़ से..3 मरीज बरमकेला,1 रायगढ़, 1 घरघोड़ा से..

रायगढ़ जिले में आज कोरोना ने केवल 09 लोगों को संक्रिमत किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस एन केसरी ने बताया कि आज रायगढ़ जिले में जो 09 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है उनमें से –

01 मरीज घरघोड़ा से मिला है जो झारखंड से वापस आया है। इसे क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जिस था।

01 मरीज लोइंग का रहने वाला है। इस व्यक्ति को होम आइसोलेशन में रखा गया था।

01 मरीज गांव झिकींपाली (बरमकेला) के क्वॉरेंटाइन सेंटर से मिला है जो महाराष्ट्र से वापस आया है।

02 कोरोना पॉजिटिव जोगनीपाली (बरमकेला) के क्वॉरेंटाइन सेंटर से मिले हैं यह दोनों मरीज उड़ीसा से वापस आए थे।

04 कोरोना मरीज पाकरडीह (सारंगढ़) से मिले हैं एक सभी कोरोना मरीज के प्रायमरी कांटेक्ट में आने से संक्रमित हुए है।


अन्य सम्बंधित खबरें