रायगढ़ में जनता के बीच काम करने वाले व्यवसायियों कर्मचारियों ... - CG Sandesh

रायगढ़ में जनता के बीच काम करने वाले व्यवसायियों कर्मचारियों की सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक पंजरी प्लांट स्थित नगर निगम ऑडिटोरियम में होगी रेंडम सेंपलिंग..जाने किस दिन होगी किनकी टेस्टिंग....

लोगों के बीच काम कर रहे लोगों की होगी कोरोना जांच रैंडम सैंपलिंग के लिए जारी हुआ शेड्यूल

कलेक्टर भीम सिंह ने दिए थे जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक पंजरी प्लांट स्थित नगर निगम ऑडिटोरियम में होगी रैंडम सैंपलिंग

रायगढ़ के संवेदनशील कलेक्टर भीम सिंह ने कोरोना वायरस के संक्रमण विस्तार को रोकने के लिए जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश गत दिवस स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए थे। उन्होंने विशेषत: रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पब्लिक के बीच कार्य करने वाले व्यवसायी और कर्मचारियों और अन्य लोगों की रैंडम सैंपलिंग कर जांच के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी ने शेड्यूल जारी किया है, जिसके अनुसार अगले 10 दिनों तक नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरीप्लान्ट रायगढ़ में सुबह 11 बजे से शाम 06 बजे तक अलग-अलग पेशे से जुड़े लोगों की रैंडम सैंपलिंग कर जांच की जाएगी।

ऐसा है शेड्यूल

6 अगस्त 2020 को पान ठेला / सब्जी विक्रेता
7 अगस्त को राशन दुकान
8 अगस्त को बैंक अधिकारी /कर्मचारी
9 अगस्त को पुलिस विभाग,
10 अगस्त को नगर निगम अधिकारी/कर्मचारी
11 अगस्त को मेडिकल स्टोर
12 अगस्त को रेस्टोरेन्ट/होटल
13 अगस्त को दूधवाला/डेयरी सेन्टर
14 अगस्त को पत्रकार
15 अगस्त को फेरीवाला (पेपर बांटने वाले)
16 अगस्त 2020 को ऑटो/ रिक्शा चालकों का सैंपलिंग कर जांच की जाएगी।


अन्य सम्बंधित खबरें