बिना मास्क के घूमने वालों सावधान. ! पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सख्त हुवे थाना प्रभारी सारंगढ़ में 64 लोगों और 9 दुकानदार और तमनार में 65 लोगों के ऊपर की गई कार्यवाही..
कोरोना काल मे कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे पर रोकथाम के लिए लोगो को मास्क पहनने वृहद जागरूकता अभियान चलाने के बाद अब उसपर सख्ती से पालन करवाने रायगढ़ पुलिस एक्शन मूड में आ गई है जिसका ताजा उदारहण सारंगढ़ में देखने को मिला यहां ताबड़ तोड़ कार्रवाई करते हुए टीआई आशीष वासनिक के निर्देश पर पुलिस पार्टी के द्वारा बिना मास्क घूम रहे 64 लोगो के ऊपर सौ सौ रुपए की चलानी कार्रवाई की गई साथ ही ऐसे स्थानीय 9 दुकानदार जिनके द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमो का उलंघन करते पाए जाने पर एक-एक हजार रुपए फाइन काटी गई ।
वहीं दूसरी ओर आज तमनार थाना अंतर्गत बिना मास्क पहनकर घुमने वालों पर तमनार थानेदार अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में तमनार पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही की गई है। जहां बगैर मास्क लगाए घूमने वाले 65 लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई है। साथ ही आने वाले दिनों में भी बगैर मास्क के घूमने वाले लोगों पर कार्यवाही की जाएगी।