ALERT! Twitter को तुरंत करें अपडेट, कंपनी ने दी यूजर्स को सि... - CG Sandesh

ALERT! Twitter को तुरंत करें अपडेट, कंपनी ने दी यूजर्स को सिक्योरिटी वॉर्निंग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) ने अपने एंड्रॉयड यूजर्स को एक सिक्योरिटी मैसेज के जरिए अलर्ट किया है. Twitter ने कई यूजर को ऐप अपडेट करने को कहा है. दरअसल साइट पर एक बग सामने आया है. इस बग के कारण यूजर्स के प्राइवेट मैसेज (DM) का खुलासा हो रहा है. बग की वजह से एंड्रॉयड 8 और एंड्रॉयड 9 यूजर्स प्रभावित हो रहे थे. कंपनी के अनुसार, 96 प्रतिशत एंड्रॉयड ट्विटर यूजर के पास पहले से ही एंड्रॉयड सुरक्षा पैच है जो उन्हें इस तरह के बग से बचाता है. ट्विटर को बुधवार को एंड्रॉयड ऐप में मौजूद एक बड़े सिक्योरिटी फ्लॉ का पता चला.

4% यूजर्स हुए बग प्रभावित

हालांकि, ट्विटर ने दावा किया गया है कि इस खामी का फायदा उठाए जाने से जुड़े कोई सबूत सामने नहीं आए हैं और समय रहते इसका पता लगा लिया गया. ट्विटर ने कहा कि करीब 4 प्रतिशत ट्विटर यूजर्स इसकी वजह से प्रभावित हुए हैं और इन्ही यूजर को सिक्योरिटी नोटिफिकेशन भेजा गया है. इन यूजर्स को ऐप ओपन करने पर अलर्ट दिख रहा है, जिसमें ऐप अपडेट करने की सलाह दी गई है. यूजर ट्विटर ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट कर लें, जिसमें इस बग को दूर कर दिया गया है.

बग से बचने के लिए अपडेट करें ट्विटर

कंपनी ने कहा, "अपने ट्विटर डेटा को सुरक्षित रखने के लिए, कृपया सभी एंड्रॉयड डिवाइसों पर ट्विटर के नए वर्जन को अपडेट करें." वैसे तो बग ने iOS या Twitter.com के लिए ट्विटर को प्रभावित नहीं किया. इस बग का फिक्स 2018 में ही रिलीज कर दिया गया था लेकिन कई यूजर्स को अब भी अपना ऐप अपडेट करने की जरूरत है.

पिछले कुछ दिनों से यूजर्स के डाटा को लेकर पूरी दुनिया में गंभीर तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं. हाल ही में Twitter पर अब तक की सबसे बड़ी हैकिंग हुई. इस दौरान कई हाई प्रोफाइल अकाउंट्स हैक कर लिए गए. इनमें पूर्व अमेरिकी प्रेसिडेंट बराक ओबामा, बिल गेट्स, एलन मस्क और रैपर कायन वेस्ट सहित 130 हाई-प्रोफाइल हस्तियों, राजनेताओं और बिजनेस के अकाउंट्स शामिल थे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें