पत्रकार लोकेश प्रधान ने की एस. पी. रायगढ़ से सौजन्य मुलाकात..एक रक्षासूत्र मास्क अभियान में विश्व कीर्तिमान बनाने पर पूरे पत्रकार बन्धुओ के तरफ से दी बधाई...
रायगढ़ पुलिस के मुखिया पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह की ओर से एक रक्षा सूत्र मास्क के का महा अभियान चलाकर विश्व रिकॉर्ड कायम करने की ऐतिहासिक सफलता पर डमरूआ के महाप्रबंधक लोकेश प्रधान ने पुलिस कप्तान से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें इस सफलता के लिए बधाई दी।
आपको बता दें कि रायगढ़ एसपी संतोष कुमार सिंह की अनूठी सोच पर एक महा अभियान खड़ा हो गया इसमें न केवल पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी और प्रशासन के अवसर एक होकर काम किए बल्कि पूरा जिला एकता के सूत्र में पिरोया हुआ नजर आया। कोरोना काल मैं फेस मास्क की महत्ता को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया गया यह महा अभियान अपने उम्मीद से भी ज्यादा सफल रहा। यही कारण है कि विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली संस्थाओं का ध्यान छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में केंद्रित हो गया और अंततः रायगढ़ पुलिस के इस महा अभियान की एंट्री गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मैं हो गई इसके साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अन्य रिकॉर्ड एजेंसियां भी इस महाअभियान को रिकॉर्ड के रूप में दर्ज करने की इच्छा जाहिर की है...
कौन हैं लोकेश प्रधान:-
लोकेश प्रधान युवा पत्रकारों के लिए एक मार्गदर्शक, प्रेरणाश्रोत, एवमं उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाला नाम है।
मूल सरिया निवासी लोकेश प्रधान ने छोटी सी उम्र में लोगों की समस्याओं को शासन तक पहुचाने एवमं क्षेत्र के उन लोगों की आवाज़ बनने की ठानी जो कि सुविधा विहीन हैं।
लोगों को साथ लेकर चलने वाले लोकेश प्रधान ने पत्रकारिता की बारीकियां सीखने के लिए पहले जिला स्तर से ट्रेनिंग एवम विभिन्न मिडिया में अपना योगदान दिया...वर्तमान में डमरुआ के महाप्रबंधक हैं।
एक हंसमुख मिलनसार वव्यक्तित्व के धनी होने के साथ साथ ग्रामीणों की समस्याओं को समाधान कराने का जो गुण लोकेश प्रधान के में है विरले ही मिलता है।
आज पत्रकारिता को व्यवसाय समझने वालों के लिए लोकेश प्रधान एक उदाहरण पेश करते हैं कि पत्रकारिता एक माध्यम है एक आवाज़ है, गरीब एवम असहायों का...अपने इसी खूबी के खातिर प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर पुलिस महकमा तक भी लोकेश प्रधान चहेते बने हुवे है।