सड़क हादसा, खड़ी ट्रक से टकराई सूमो, चार की मौत, पांच गंभीर रू... - CG Sandesh

सड़क हादसा, खड़ी ट्रक से टकराई सूमो, चार की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल.

देर रात पिथौरा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया. नेशनल हाइवे में सड़क पर खड़ी ट्रक में एक यात्री से भरी टाटा सूमो वाहन अनियंत्रित होकर टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि टाटा सूमो में बैठे चार लोगों की मौके में मौत हो गई. वही अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद मौके में पहुंची पिथौरा पुलिस की टीम ने घायलों को रायपुर रिफर किया. घटना तकरीबन रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है. बताया गया कि नेशनल हाइवे 53 के ग्राम टेका के पास की यह घटना है. सूमो सवार सभी पश्चिम बंगाल के निवासी है. जो एक निजी कार्यक्रम में महाराष्ट्र जा रहे थे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें