ग्राम लोहराकोट में कमरछठ पर्व के अवसर पर उपस्थित माता बहनों ... - CG Sandesh

ग्राम लोहराकोट में कमरछठ पर्व के अवसर पर उपस्थित माता बहनों को मास्क देकर जिलाध्यक्ष ने अपनी शुभकामनाएं दी...


लोहराकोट(सांकरा जोंक):- आज प्रदेश में कमरछठ पर्व मनाया जा रहा है ,कोरोना काल मे माता बहने व्रत रखकर अपने परिवार के खुशहाली जीवन के लिए कामना कर रही हैं।इस कड़ी में ग्राम लोहराकोट में कमरछठ पर्व के अवसर पर उपस्थित माता बहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मानव जन कल्याण संस्थान के महासमुन्द जिला अध्यक्ष सुरेश डड़सेना ने सभी को मास्क देकर अपने स्वास्थ की सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए परिवारजनों व ग्रामवासियों के समृद्धि और खुशी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया है। साथ ही सबको कोरोना महामारी जैसे संक्रमित बीमारी से बचने के लिए अपनी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखने का अपील किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें