प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान एवं निकोबार ऑप्टिकल फाइब... - CG Sandesh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान एवं निकोबार ऑप्टिकल फाइबर का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लिए समुद्र के नीचे बिछी ऑप्टिकल फाइबर केबल का उद्घाटन किया है। इस केबल के चालू होने के बाद अंडमान एवं निकोबार में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट का सपना पूरा और साथ ही व्यापार और पयर्टन को भी बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि इस सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल कनेक्टिविटी परियोजना का शुभारंभ भी पीएम मोदी ने 2018 में किया था अब इसका लोकार्पण का उन्हीं के हाथों हुआ। इस लॉन्चिंग के साथ ही एयरटेल ने द्वीप में अल्ट्रा फास्ट 4जी सर्विस शुरू कर दी है। इसी के साथ एयरटेल इस द्वीप में अल्ट्रा 4जी सर्विस लॉन्च करने वाला देश का पहला मोबाइल ऑपरेटर बन गया है। आइए जानते हैं इस ऑप्टिकल फाइबर का फायदा क्या हैं?

इस ऑप्टिकल केबल के फायदे समंदर के अंदर 2,300 किलोमीटर बिछाई की सबमरिन ऑप्टकल केबल, खर्च 1,224 करोड़, 10 गुणा बढ़ी अंडमान में बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड इंटरनेट की स्पीड, 20 गुणा ज्यादा डाटा डाउनलोड की सुविधा, 100एमबीपीएस तक की स्पीड

शुभारंभ के साथ ही बीएसएनएल के सभी प्लान की स्पीड 2-10 गुणा तक बढ़ी, डाटा डाउनलोडिंग की सुविधा एक महीने में 60 जीबी से 1500 जीबी तक, पैक खत्म होने के बाद की स्पीड 512 केबीपीएस से बढ़ाकर 2 एमबीपीएस की गई, BSNL FTTH ग्राहकों को 100एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट, चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर में 400Gbps और पोर्ट ब्लेयर के साथ अन्य द्वीप में 200Gbps बैंडविड्थ इंटरनेट देने में सक्षम है यह केबल

किसे होगा फायदा? टेलीमेडिसिन और टेली-एजुकेशन जैसी ई-गवर्नेंस सेवाओं के विस्तार में आसानी, द्वीप में ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर बैंकिंग और शॉपिंग से लेकर टेलीमेडिसिन तक के लिए तोहफा, छोटे कारोबारियों को ई-गवर्नेंस का फायदा, इसकी लॉन्चिंग के साथ ही अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में इंटरनेट की कीमत होगी कम


अन्य सम्बंधित खबरें