सावधान रायगढ़:- रायगढ़ में कोरोना का तांडव, 05 पुलिसकर्मी, 4 कोर्ट वर्कर सहित 62 कोरोना पॉजिटिव, एक ही गांव से 51 कोरोना पॉजिटिव मिले ……….!.
छोटे खैरा में मिले 45 पॉजिटिव एक ही दिन मे
जिले में आज कोरोना का अबतक का बड़ा विस्फोट हुआ है। सोमवार को जिले में 62 कोरोना मरीज पाए गए हैं जिसमें 05 पुलिस वाले भी शामिल हैं। वहीं सारंगढ़ के छोटे खैरा गांव में अकेले मे अब तक कुल 51 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बताया जाता है कि पूर्व में पाए गए कोरोना मरीजों के कांटेक्ट ट्रेसिंग में इतने लोगों को कोरोना निकला है।
इससे पहले भी यह बात सामने निकलकर आई थी कि गांव में शादी समारोह में शामिल होने वाले कुछ लोग पहले कोरोना पॉजिटिव मिले फिर उनके कांटेक्ट ट्रेसिंग में बाकी पाए गए..
जिलेभर में 64 मरीजों की पुष्टि हुई है। सबसे अधिक मरीज छोटे खैरा गांव में एक ही दिन में 45 मरीज मिलने की जानकारी cg sandesh को मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री केशरी ने दी है। सारंगढ थानाक्षेत्र के पांच पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को जिले में सबसे अधिक मरीज मिले हैं। इन मरीजो को आईसोलट करने की तैयारी चल रही है।
बताते चलें कि इससे पहले जिले में 300 से अधिक मरीज कोरोना कन्फर्म हो चुके हैं। वहीं 100 से अधिक एक्टिव केसेस हैं। जबकि अब तक करीबन 200 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक रायगढ़ जिले में 5 मरीजों की मौत हो चुकी है।