रायगढ़:-पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने गार्डन से 1 लाख रुपये के ड... - CG Sandesh

रायगढ़:-पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने गार्डन से 1 लाख रुपये के डेकोरेटिंग फ़ौहारा मोटर पंप को चोरी करने वाला हुवा गिरफ्तार..

निगम के सहायक अभियंता ने की थी चोरी हुई मोटर पम्प की शिकायत...

रायगढ़ नगर पालिक निगम के सहायक अभियंता द्वारा मोटर पंप की चोरी की शिकायत चक्रधर नगर थाने में की गई है जिसका प्रकरण दर्ज कर जांच हेतु विवेचना में लिया गया है ज्ञात हो कि 4 अगस्त को पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने गार्डन से एक नग डेकोरेटिंग फ़ौहारा मोटर पंप राशि कीमत लगभग ₹100000 चोरी करते अज्ञात व्यक्ति का फोटो लिया गया था, जिसके आधार पर नगर निगम के आयुक्त आशुतोष पांडे के आदेशानुसार नगर निगम के सहायक अभियंता सूरज देवांगन द्वारा चक्रधर नगर थाने में एफ आई आर किया गया है जिसे भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण दर्ज किया गया है।

शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर की खोजबीन की गई जिसका नाम गुरुदेव कलांगी है उसे पकड़ लिया गया है साथ ही 4 माह के लिये जेल भी भेजा गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें