Honor 9S अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया  है, जानिए फीचर  - CG Sandesh

Honor 9S अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जानिए फीचर

भारतीय मार्केट में हमेशा ही 10 हजार से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स की डिमांड ज्यादा रहती है. ऑनर ने हाल ही में इसी सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन 9S लॉन्च किया. ऑनर 9S स्मार्टफोन आज 12 बजे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर खरीदे जाने के लिए उपलब्ध है. ऑनर 9S स्मार्टफोन की कीमत 6,499 रुपये है. इस स्मार्टफोन का सीधा मुकाबला रियलमी के C11 स्मार्टफोन से है जो कि 7,499 रुपये में खरीदे जाने के लिए उपलब्ध है.

ऑनर 9S स्मार्टफोन का 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट ही लॉन्च किया गया है. स्मार्टफोन ब्लैक और ब्लू कलर में खरीदे जाने के लिए उपलब्ध है. स्मार्टफोन की खूबियों की बात करें तो यह स्मार्टफोन 5.45 इंच के एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आता है. स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो P22 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है. इसके साथ ही स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3,020mAh की बैटरी दी गई है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें