जनमित्रम कल्यान समिति रायगढ़ ने सारंगढ़ में जरूरतमंदों को राहत सामग्री, मास्क, सेनेटाइजर का किया वितरण...पूरे जिले में चलाया जा रहा है अभियान..
जनमित्रम कल्याण समिति रायगढ़ द्वारा सम्पूर्ण रायगढ़ जिले में वैश्विक महामारी कोवीड 19 कोरोना वायरस से प्रभावित गरीब जरूरत मंद लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है, इसी क्रम में आज दिनांक 14/08/2020 को स्वयंसेवी संस्था जनमित्रम द्वारा सारंगढ़ के कमलानगर में जरूरतमंद गरीब कई लोगों को राहत सामग्री और मास्क का वितरण किया गया, जिसमें कमलानगर के पार्षद श्री राम अवतार यादव, संस्था के वरिष्ठ कार्यकर्ता भरथरी जायसवाल, जनमित्रम कल्याण समिति द्वारा संचालित रवि कोऑपरेटिव शाखा सारंगढ़ के ब्रांच मैनेजर श्री रोमेश सिन्हा तथा कार्यकर्ता पप्पू निषाद, शिवानी क्लीनिक कमलानगर सारंगढ़ के संचालक डॉक्टर श्री सतीश थवाईत जिन्होंने उपस्थित जन समुदाय को कोरोनावायरस संक्रमण से बचने के लिए मास्क, सेनेटाइजर, और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी, और उन पर अमल लाने के लिए कहा जिससे इस महामारी को फैलने से रोका जा सके, पार्षद राम अवतार यादव जी ने भी लोगों से सोशल डिस्टेंस अपनाने की बात कही,कार्यक्रम में जनमित्रम कल्याण समिति रायगढ़ के पूर्व कार्यकर्ता और वर्तमान महिंद्रा फाइनेंस सारंगढ़ के कार लोन डिपार्टमेंट से प्रदीप डनसेना भी मौजूद थे जिन्होंने राहत सामग्री का वितरण किया।
राहत सामग्री वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंस का विशेष ख्याल रखा गया।
उल्लेखनीय है कि जनमित्रम कल्याण समिति रायगढ़ द्वारा इस वैश्विक महामारी कोविड 19 के संक्रमण और प्रसार को रोकने के लिए पूरे जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और साथ ही साथ जरुरत मंद लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है, और लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है जो की बेहद प्रसंशनिय है। इसके साथ ही संस्था के द्वारा कई जनहितैषी कार्यक्रमों का संचालन सम्पूर्ण रायगढ़ जिले में किया जा रहा है।
भरथरी जायसवाल ने राहत सामग्री वितरण में योगदान के लिए संस्था की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।
घर पर रहें सुरक्षित रहें
सोशल डिस्टेंस का पालन करें
मास्क पहनकर ही बाहर निकलें।