ग्राम पंचायत मुंधा के जनप्रतिनिधियों द्वारा मनाया गया आजादी ... - CG Sandesh

ग्राम पंचायत मुंधा के जनप्रतिनिधियों द्वारा मनाया गया आजादी का पर्व

आज पूरे देश में आजादी का पर्व मनाया जा रहा है. नोबेल कोरोनावायरस के चलते पूरे देश में यह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सादगी के साथ यह पर्व मनाया जा रहा है. इसी दिशा में आज ग्राम पंचायत मुुंधा में पंचायत के प्रतिनिधियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सादगी के साथ आजादी का पर्व मनाया गया.

जिसमें ग्राम पंचायत मुुंधा के सरपंच श्री मनोहर पटेल द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा अभिभाषण में पंचायत की विकास की बात की इस समारोह ग्राम पंचायत के पंचगण श्री टेकराम चौहान , रवि लाल पटेल ,गजेंद्र पटेल ,भगत राम पटेल , चिंतामणि पटेल, टिकेश्वर पटेल, घसिया बरिहा , अंबर पटेल पंचायत के सचिव श्री रुक्मण साहू प्राथमिक शाला मुंधा के प्रधान पाठक श्रीमती मीना बाग सप्रधान पाठक हीराराम पटेल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सावित्री यादव तथा गांव के कोटवार भगत राम चौहान उपस्थित थे.


अन्य सम्बंधित खबरें