आकाशीय गाज़ गिरने से सारंगढ़ के इस ग्राम में 3 व्यक्ति समा गए ... - CG Sandesh

आकाशीय गाज़ गिरने से सारंगढ़ के इस ग्राम में 3 व्यक्ति समा गए काल के गाल में 4 व्यक्ति गम्भीर...!कृषि कार्य के दौरान हुवी ये हादसा..क्या होता है आकाशीय बिजली?कैसे करें बचाव पढ़िए पूरी जानकारी.......

वर्तमान समय खेती किसानी का है, जिसमे ग्रामीण कृषक मजदूर कृषि कार्य हेतु अपने खेतों की ओर रुख करते हैं।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सारंगढ़ क्षेत्र में शनिवार की सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी पैदल कहीं जा रहे थे, इसी बीच बिजली गिरी और इसकी चपेट में तीनों आ गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को वहां से उठवाकर पंचनामे के लिए भेजा है। स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के बीच हुई इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हरदी में आज सुबह खराब मौसम के बीच कुछ लोग पैदल ही किसी काम से जा रहे थे। उनके साथ कुछ बच्चे भी थे। इसी बीच अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी लोग एक पेड़ के नीचे रुके हुए थे। इसी बीच आसमानी बिजली गिरी और चार लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना स्थल पर ही तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों में एक बच्चा, दो महिला शामिल हैं। इसके अलावा इस घटना में कुछ लोग झुलस भी गए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को वहां से पंचनामे के लिए भेजा है। मृतकों के परिजनों को जिला प्रशासन द्वारा तत्काल सहायता राशि दी जा रही है।

घटना की खबर गांव में फैलते हुए वहां शोक का माहौल छा गया। बता दें कि नए चक्रवातीय घेरे की वजह से पूरे राज्य में मौसम खराब है और जगह- जगह बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी पूवार्नुमान के आधार पर राज्य के कई इलाकों में भीषण बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। साथ ही लोगों को सचेत किया गया है कि इस तरह के हालात में वे घरों से न निकलें।

जिले में बीते एक सप्ताह में आकाशीय कहर की यह दूसरी घटना है। पहली घटना में बीते तीन दिन पहले धर्मजयगढ़ तहसील में घर के सामने खेल रहे दो नाबालिग बच्चे आकाशीय गाज की चपेट में आकर घायल हो गए थे।।

*क्या होता है आकाशीय बिजली*:-
Cg sandesh
कड़क के साथ आसमान से गिरने वाली बिजली को तडित कहते है । आकाश में बादलों के बीच टकराव होती है, यानी घर्षण होने से अचानक एक इलेक्ट्रोस्टेटिक चार्ज निकलती है। ... इस दौरान हमेंं तेज कड़क के साथ आवाज सुनाई देती है और बिजली की स्पार्किंग की तरह प्रकाश दिखाई देता है इसी पूरी प्रक्रियाा को आकाशीय बिजली कहते हैं ।

*क्यों गिरती है आकाशीय बिजली?:-*
Cg sandesh
आसमान में अपोजिट एनर्जी के बादल हवा से उमड़ते और घुमड़ते रहते हैं। ये विपरीत दिशा में जाए हुए टकराते हैं। इससे होने वाले घर्षण से बिजली पैदा होती है जो धरती पर गिरती है। आसमान में किसी तरह का कंडक्टर न होने से बिजली पृथ्वी पर कंडक्टर की तलाश में पहुंच जाती है, जिससे नुकसान पहुंचता है।

धरती पर पहुंचने के बाद बिजली को कंडक्टर की जरूरत पड़ती है। आकाशीय बिजली जब लोहे के खंभों के अगल- बगल से या पेड़ों के पास गुजरती है तो कंडक्टर का काम करता है। उस समय कोई व्यक्ति यदि उसके संपर्क में आता है तो उसकी जान तक जा सकती है।

*बिजली गिरने की स्थिति में इन बातों का ध्यान रखना चाहिए...*
Cg sandesh
1. अगर किसी पर बिजली गिर जाए, तो फ़ौरन डॉक्टर की मदद माँगे. ऐसे लोगों को छूने से आपको कोई नुकसान नहीं पहुँचेगा.

2. अगर किसी पर बिजली गिरी है तो फ़ौरन उनकी नब्ज़ जाँचे और अगर आप प्रथम उपचार देना जानते हैं तो ज़रूर दें. बिजली गिरने से अकसर दो जगहों पर जलने की आशंका रहती है- वो जगह जहाँ से बिजली का झटका शरीर में प्रवेश किया और जिस जगह से उसका निकास हुआ जैसे पैर के तलवे.cg sandesh

3. ऐसा भी हो सकता है कि बिजली गिरने से व्यक्ति की हड्डियाँ टूट गई हों या उसे सुनना या दिखाई देना बंद हो गया हो. इसकी जाँच करें.


4. बिजली गिरने के बाद तुरंत बाहर न निकलें. अधिकाशं मौतें तुफ़ान गुज़र जाने के 30 मिनट बाद तक बिजली गिरने से होती हैं

5. अगर बादल गरज रहे हों, और आपके रोंगटे खड़े हो रहे हैं तो ये इस बात का संकेत है कि बिजली गिर सकती है. ऐसे में नीचे दुबक कर पैरों के बल बैठ जाएँ, अपने हाथ घुटने पर रख लें और सर दोनों घुटनों के बीच. इस मुद्रा के कारण आपका ज़मीन से कम से कम संपर्क होगा. cg sandesh

5. छतरी या मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल न करें- धातु के ज़रिए बिजली आपके शरीर में घुस सकती है।


अन्य सम्बंधित खबरें