छत्तीसगढ़-   गार्डन में खेलने गई नाबालिग को मुंह मे कपड़े बांध... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़- गार्डन में खेलने गई नाबालिग को मुंह मे कपड़े बांधकर स्कूटी में ले गए..! पीड़िता को जबरजस्ती पिलाई शराब, फिर सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, 24 घंटे के भीतर ही पकड़े गए सभी दरिंदे....

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना इलाके में दो दिन पहले हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही 4 आरोपियों को धरदबोचा है. युवकों ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के मुंह में कपड़ा बांधकर प्लांट में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. जिसका बकायदा वीडियो भी बना लिया था. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को रतनपुर और एक फरार आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक कल 16 वर्षीय नाबालिग पीड़िता अपने परिजनों के साथ रतनपुर थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे पुराना किला रतनपुर के गार्डन में छोटे-छोटे बच्चों के साथ खेलने गई थी. इसी दौरान खेलते समय आरोपी केशव शुक्ला और उसके साथी विशाल विश्वकर्मा ने मुंह को कपड़े से दबाकर स्कूटी में बैठा लिया और नवापारा प्लांट में ले जाकर उसे जबरन शराब पीला दिया, फिर दोनों ने मिलकर रेप किया.

थाने में मामले की शिकायत के बाद एसपी प्रशांत अग्रवाल ने इसे गंभीरता से लिया और थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी ललिता मेहर ने टीम गठित कर आरोपियों को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया. आरोपी 30 वर्षीय केशव शुक्ला और 24 वर्षीय विशाल विश्वकर्मा उर्फ विस्सु ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, जिसका 19 वर्षीय अनिकेत सिंह और 22 वर्षीय आदित्य श्रीवास ने मोबाइल में वीडियो बनाया था. सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें