महेंद्र सिंह धोनी ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास क... - CG Sandesh

महेंद्र सिंह धोनी ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, आईपीएल ...

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और टीम इंडिया को आईसीसी का हर खिताब जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसको लेकर धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट की है और साफ किया है कि आज शाम ( 15 जुलाई) 7:30 बजे से मुझे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरड माना जाये। उल्लेखनीय है कि धोनी ने भारत के लिये अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल में खेला था, जहां पर न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने जुझारु अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि आखिरी समय पर मैकलम के हाथों रन आउट होने के चलते वह भारत को मैच जिताने में नाकाम रह गये थे।

इसके बाद से ही धोनी ने क्रिकेट के मैदान पर दोबारा अभी तक वापसी नहीं की है। धोनी ने पिछले एक साल में किसी भी किसी तरह का कोई प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेला है जिसके बाद से लगातार उनके संन्यास को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी।

आईपीएल खेलते रहेंगे

धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है, मगर वह आईपीएल खेलते रहेंगे. कुछ दिन पहले ही चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के सीईओ ने कहा था कि धोनी आईपीएल 2020 और 2021 आईपीएल खेलते रहेंगे और जहां तक होगा 2022 में भी नजर आएंगे.


अन्य सम्बंधित खबरें