सावधान: छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव 15000 पार....! अब एक दूस... - CG Sandesh

सावधान: छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव 15000 पार....! अब एक दूसरे से फैल रहा कोरोना.. प्रदेश के इन जिलों में खतरा चरम पर....जानिए वर्तमान वास्तिवक स्थिति...

छत्तीसगढ़ में शनिवार की देर शाम तक 428 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. वही देर रात 10.30 बजे फिर 58 नए मरीजों की पुष्टि हुए है, जिसके बाद पिछले 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या 486 तक पहुँच गई है. वही प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े पर गौर करे तो यह संख्या 5000 के आंकड़े को पार कर गई है. प्रदेश में कोरोना से सबसे ज्यादा खतरा रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, बलौदा बाजार, जांजगीर-चापा जिले में है, विशेषज्ञ माने तो इन जिलों में पॉजिटिव मरीजों की आगामी दिनों में और तेजी से बढ़ सकती है.

पॉजिटिव मिले मरीजों में रायपुर से 217, दुर्ग से 49, बिलासपुर से 25, रायगढ़ से 19, राजनांदगांव से 16, सरगुजा व कोडागांव 14-14, महासमुंद से 13, सुकमा से 09, कबीरधाम व बलौदा बाजार से 7-7, कोरिया से 6, नारायणपुर से 5, गरियाबंद, सूरजपुर, कांकेर व अन्य राज्यों से 4-4, बेमेतरा से 3, बालोद, धमतरी व जांजगीर चांपा से 2-2, बलरामपुर व जशपुर से एक एक पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है.

वही रात 10.30 बजे तक फिर से कुल 58 मरीजों की पहचान की गई जिसमें से रायगढ़ से 25, दुर्ग से 15, कोरबा व जशपुर से 7-7, और जांजगीर चांपा से 4 मरीज शामिल है. वही 4 मरीजों की मौत हुई है, जिसमें तीन रायपुर एक दुर्ग से है.

कहां, कितने संक्रमित

दुर्ग – 524
राजनांदगांव – 274
बालोद-50
बेमेतरा – 64
कबीरधाम – 55
रायपुर – 2065
धमतरी- 15
बलौदा बाजार -115
महासमुंद- 101
गरियाबंद – 41
बिलासपुर – 263
रायगढ़ – 283
कोरबा – 90
जांजगीर चांपा -71
मुंगेली- 11
गौरेला, पेंड्रा मरवाही- 2
सरगुजा -57
कोरिया – 33
सूरजपुर – 28
बलरामपुर – 9
जशपुर – 42
बस्तर – 169
कोंडागाव- 104
दंतेवाड़ा – 25
सुकमा – 114
कांकेर – 106
नारायणपुर – 98
बीजापुर -35
अन्य- 21


अन्य सम्बंधित खबरें