Twitter का नया फीचर करेगा कमाल, अपने आप ट्रांसलेट हो जाएगा हर एक पोस्ट
Twitter यूजर्स बहुत जल्द सभी tweets अपनी भाषा में पढ़ पाएंगे. उन्हें इसके लिए कोई मेहनत नहीं करनी होगी. दरअसल ट्विटर बहुत जल्द एक फीचर जोड़ने वाला है, जिसमें सभी ट्वीट्स ऑटोमैटिक ट्रांसलेट हो जाएंगे. ट्विटर इसकी टेस्टिंग कुछ यूजर्स के समूहों के साथ ब्राजील में कर रहा है. जिसमें iOS और Android यूजर्स दोनों ही शामिल हैं. इससे यूजर्स अपनी पसंदीदा भाषा में ट्वीट्स को पढ़ पाएंगे. और उन लोगों के ट्वीट्स को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे जिन्हें फॉलो करते हैं.
हालांकि Twitter पर ट्रांसलेशन का विकल्प पहले से ही मौजूद है, लेकिन ये विकल्प ऑटोमैटिक नहीं है. ये प्लेटफॉर्म अभी 'Inline' ट्रांसलेशन को सपोर्ट करता है. मतलब यूजर्स दूसरी भाषा में लिखे किसी भी ट्वीट को ट्रांसलेट करने के लिए क्लिक करता है. उसके बाद ही ट्रांसलेशन होता है. अगर ट्विटर यूजर की प्राइमरी भाषा अंग्रेजी में सेट है. तो बाकी सभी भाषाओं के लिए ट्रांसलेशन बटन होगा. हालांकि नए फीचर में ब्राजील के यूजर्स अंग्रेजी के सभी ट्वीट्स पुर्तगाली भाषा में देख सकेंगे, जो अंग्रेजी से ऑटोमैटिक ट्रांसलेट होगा. उन्हें ट्रांसलेट करने के लिए मैन्युअली जाकर सेटिंग नहीं करनी होगी.
ये फीचर भी जल्द जुड़ेंगे Twitter मेंइसके अलावा ट्विटर एक और फीचर भी जोड़ने जा रहा है जो यूजर्स के लिए काम की चीज है. यूजर्स अपनी हर पोस्ट में अब Retweets को Quotes के साथ देख सकेगा, जिसे पहले 'Retweets with comments' के रूप में जानते थे. नए फीचर में ट्वीट के नीचे ‘quote retweets' अब 'Quotes' के रूप में दिखेगा. जैसे कि retweets और likes दिखते हैं.