रायगढ़:- पिकनिक मनाने जाना पड़ गया भारी, परसदा वॉटरफॉल में चढ़त... - CG Sandesh

रायगढ़:- पिकनिक मनाने जाना पड़ गया भारी, परसदा वॉटरफॉल में चढ़ते वक्त पैर फिसलकर गिरने से एक युवक की हुई हुवी मौत..! भूपदेवपुर पुलिस की जांच जारी....

परसदा जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों में से एक की संदेहास्पदमक मृत्यु हो गई। युवक के हाथ एवं पैर में स्पष्ट चोटें देखी जा सकती हैं।

जानकारी के मुताबिक चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले तीन दोस्त जिनमें से 2 जोरापाली निवासी थे तथा एक रायगढ़ शहरी क्षेत्र का निवासी था। पिकनिक मनाने के उद्देश्य से आज लॉक डाउन के बीच परसदा गए थे। जहां अमन वैष्णव उम्र 23 वर्ष जलप्रपात में ऊपर की तरफ चढ़ा जिससे उसका पैर फिसल गया और बड़ी तेजी से नीचे आ गिरा और मौके वारदात पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

हालांकि सूचना मिलते ही भूपदेवपुर थाना अपने दल बल के साथ मौके वारदात पर पहुंच कर जांच में जुट चुकी है। मृतक के परिजनों को खबर कर दिया गया है एवं बाकी के दो दोस्तों से पूछताछ जारी है।


अन्य सम्बंधित खबरें