स्कूल में पढ़ने वाली किशोरी बेकाबू ट्रक के चपेट में.. किशोरी की दर्दनाक मौत…आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर, ट्रक को किया आग के हवाले…!
सोमवार दोपहर घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है जहां स्कूल में पढ़ने वाली एक किशोरी बेकाबू ट्रक के चपेट में आ गई जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दी।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले चालक को पकड़कर जमकर धुनाई की उसके बाद घटना कृत ट्रक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस को सूचना मिली सूचना के बाद घरघोड़ा पुलिस मौके पर आई और लोगों को समझाइश दी।
पूरा मामला जिले के घरघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत भेंडरा के पास का है जहा बेकाबू ट्रक ने किशोरी क्रांति राठिया निवासी भेंडरा को भेंडरा के पास टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही क्रांति राठिया की मौत हो गयी।
सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है. ग्रामीणों ने बताया कि मालवाहको की बेलगाम रफ्तार यहां के आम जीवन पर भारी पड़ने लगी है. पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दिया गया है।
