छतीसगढ़ 22 वर्षीय दिव्यांग युवती से बलपूर्वक दुष्कर्म...! 55 वर्षीय अधेड़ बुजुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल....
जांजगीर-चाम्पा शिवरीनारायण:- मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में 22 वर्षीय दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिस पर संबंधित मामले की 55 वर्षीय अधेड़ बुजुर्ग आरोपी सम्मेलाल केवट को शिवरीनारायण पुलिस कर्मियों के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
संबंधित मामले के विषय में शिवरीनारायण थाने के एसआई नारायण राठौर से मिली जानकारी के अनुसार 15 अगस्त की रात 8 बजे दिव्यांग युवती कुछ सामान लेने हेतु अपने घर से बाहर निकली थी. इस दौरान मोहल्ले के 55 साल के सम्मेलाल केंवट, द्वारा बलपूर्वक उसे जबरन महानदी के घाट की ओर ले गया और फिर घर लाकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म किया.
जिस पर अगली सुबह इस मामले की रिपोर्ट पीड़िता के द्वारा शिवरीनारायण थाने में दर्ज कराई, गई , जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी द्वारा निर्देशित करने पर पुलिस ने आरोपी सम्मेलाल केंवट को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।