अगर मेरी हुई मौत तो उसके जिम्मेदार रायगढ़ विधायक नायक व एसपी ... - CG Sandesh

अगर मेरी हुई मौत तो उसके जिम्मेदार रायगढ़ विधायक नायक व एसपी होंगे..आखिरकार सब इंजीनियर सोनल जैन को सोशल मीडिया में क्यों करना पडा वीडियो शेयर…पढिए पूरी खबर

सोनल जैन ने कहा अगर मुझे कुछ भी होता है। नैचुरल-अननैचुरल डेथ, मुझे अटैक आए या कुछ भी एनीथिंग तो उसकी पूरी-पूरी जिम्मेदारी, उसके लिए पूरी तरह से, अगर मैं किसी भी वजह से मरती हूं तो उसके लिए एसपी और विधायक जिम्मेदार रहेंगे।

दरअसल ये पूरा वाकया सोनल जैन से जुडा है। सोनल जैन को पिछले 15 अगस्त के दिन स्टेडियम से हिरासत में लिया गया था। दरअसल मिनी स्टेडियम में कलेक्टर, एसपी और इलाके जनप्रतिनिधी मौजूद थे। इसी वक्त वहां जनपद पंचायत बरमकेला की सब इंजीनियर सोनल जैन पहुंच गईं। मंच की तरफ जाने की जिद करते हुए यह पुलिसकर्मियों से झगड़ने लगीं। कलेक्टर भीम सिंह और जिले के एसपी संतोष सिंह समझाइश देने महिला कर्मचारी के पास पहुंचे। मगर गुस्साई सोनल जैन ने किसी की नहीं सुनी उन्होंने कहा कि मैं इस्तीफा देने आई हूं, किसी से बात मुझे नहीं करनी।

पुलिस ने जब सोनल को कार्यक्रम स्थल से जाने के लिए कहा तब उसने कहा कि क्या मैं टैरेरिस्ट हूं। बहस बढ़ी तो महिला पुलिस ने सोनल को पुलिस वैन में बिठाया और थाने लेकर चलीं गईं।

एसडीएम यूके उर्वशा ने बताया कि प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए अब सब इंजीनियर को जेल भेज दिया गया है। कार्यक्रम स्थल से जाते-जाते मीडियाकर्मियों से सोनल कहती रहीं कि ये लोग मुझे मार देंगे, देख लेना। सोनल ने शुक्रवार को ही बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। उसने फेसबुक पर अपने इस्तीफे की बात लिखी। यह भी लिखा कि महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता। उसका साथ कोई नहीं दे रहा। उसे परेशान किया जा रहा है।

यह है विवाद

नवंबर 2019 में सोनल ने थाने में शिकायत की थी। अपनी लिखित शिकायत में सब इंजीनियर लुकापारा सरपंच पति अरुण शर्मा, बोंदा सरपंच पति सुकलाल राठौर, पीहरा सरपंच पति अनंतराम, साकरा डीडीसी मेंबर केशव पातर, कादुल सरपंच रामेश्वर पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद पटेल, गणपति पाढ़ी पर आरोप लगाया । सोनल ने दावा किया कि ये नेता बिलिंग या काम को कागजों पर ज्यादा दिखाने का दबाव बनाते हैं, मना करने पर धमकियां देते हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें