आज Poco M2 Pro सबसे सस्ते स्मार्टफोन को खरीदने का मौका जाने ... - CG Sandesh

आज Poco M2 Pro सबसे सस्ते स्मार्टफोन को खरीदने का मौका जाने कीमत और फीचर..

यदि आपको भी पोको के स्मार्टफोन पसंद हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज यानी 18 अगस्त को आपके पास पोको के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Poco M2 Pro को खरीदने का मौका है। Poco M2 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से होगी। इस फोन में स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर (साइड-माउंटेड) मिलेगा।

Poco M2 Pro की कीमत Poco M2 Pro के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रामश: 13,999 रुपये, 14,999 रुपये और 16,999 रुपये है। ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर पांच फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 1,556 रुपये प्रति माह नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है। फोन को ब्लू, ग्रीन, ग्रीनर और टू शेड्स ऑफ ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।

Poco M2 Pro की स्पेसिफिकेशन पोको एम2 प्रो में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Poco M2 Pro का कैमरा यूजर्स को पोको एम2 प्रो के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो नाइट मोड सपोर्ट करता है।

 Poco M2 Pro की कनेक्टिविटी और बैटरी कंपनी ने पोको एम2 प्रो स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4जी VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है।


अन्य सम्बंधित खबरें