Dell XPS 17 लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 512 जीबी की एस... - CG Sandesh

Dell XPS 17 लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 512 जीबी की एसएसडी स्टोरेज और एचडी डिस्प्ले..

Dell XPS 17 लैपटॉप भारत में लॉन्च हो गया है। डेल के इस लैपटॉप की ग्लोबल लॉन्चिंग मई में हुई थी। इससे पहले पिछले महीने की कंपनी ने Dell XPS 14 और XPS 15 को भारतीया बाजार में उतारा था। Dell XPS 17 में बेजललेस डिस्प्ले है और कार्बन फाइबर कीबोर्ड डेक का सपोर्ट है। यह लैपटॉप कलर एक्यूरेट डिस्प्ले के साथ आता है जो कि क्रिएटिव लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

Dell XPS 17 9700 की भारत में कीमत भारत में Dell XPS 17 9700 की कीमत 2,09,500 रुपये है और यह कीमत बेस मॉडल की है जिसमें आपको 10वें जेनरेशन का इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 512 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। लैपटॉप की बिक्री अमेजन इंडिया, डेल इंडिया और डेल के स्टोर्स से हो रही है।

Dell XPS 17 9700 की स्पेसिफिकेशन डेल के इस लैपटॉप में विंडोज 10 होम मिलेगा। इस लैपटॉप में 17.0 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1200 पिक्सल है। डिस्प्ले में एंटी ग्लेयर का भी सपोर्टै है और इसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। लैपटॉप की डिस्प्ले को आपको अल्ट्रा एचडी (3840x2160 पिक्सल) में भी बदल सकते हैं। इसमें इंटेल का 10वें जेनरेशन का कोर आई7-10750H प्रोसेसर मिलेगा।

इसके अलावा इसमें Nvidia GeForce GTX 1650 Ti ग्राफिक्सल, 8GB DDR4 रैम और 512GB की एसएसडी स्टोरेज मिलेगी। लैपटॉप में 2.5W स्टेरियो स्पीकर और 1.5W का स्टेरियो ट्विटर्स है। इसमें 97Wh की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.1,  चार थंडरबोल्ट 3 पोर्ट्स, फुल साइज एसडी कार्ड रिडर, 3.5एमएम का हेडफोन/माइक्रोफोन जैक है। लैपटॉप का वजन 2.1 किलोग्राम है। लैपटॉप में फेसआईडी लॉगिन भी है।


अन्य सम्बंधित खबरें