छत्तीसगढ़ :- युवती की मौत फांसी लगाकर आत्महत्या से नही ,अपितु पिटाई से हुई थी मौत, अपने ही निकले हत्यारे...!पी.एम. रिपोर्ट में हुआ खुलासा...
रायपुर के कुद्रापारा शुक्रवारी बाजार इलाके में रहने वाली 38 साल की अविवाहित युवती के फांसी लगाकर की खुदकुशी मामले में बडा खुलासा हुआ है। आज आई पीएम रिपोर्ट में युवती की भाभी सरला बेले,भतीजा शुभम बेले,भतीजी लीना और यामिनी बेले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मृतका का भाई मनोज बेले फरार बताया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 31 जुलाई को शुक्रवारी बाजार इलाके में रहने वाली 38 साल की अविवाहिता ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी और जिसके बाद पुलिस मृग कायम कर जांच कर रही थी। युवती की आज आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर और मुंह में गंभीर चोट के निशान मिले है जिसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्ररित करने का मामला पुरे परिवार के खिलाफ दर्ज कर जेल भेज दिया है साथ ही आसपास के रहवासियो ने भी मृतका के साथ लगातार पिटाई किये जाने की पुष्टि पुलिस को की थी।
बताया जा रहा है कि मृतका के परिजन मकान के बटवारे और पिता की पेंशन मिलने की बात पर आये दिन झगडा होता था और सब मिलकर मृतका की पिटाई किया करते थे….फिलहाल गुढियारी थाना पुलिस ने परिवार के सभी सदस्यो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।