मोटो G9 प्लस स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, 64 मेगापिक्सल का कै... - CG Sandesh

मोटो G9 प्लस स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, 64 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा..

मोटोरोला अगले कुछ हफ्तों में अपना नया स्मार्टफोन मोटो G9 प्लस लॉन्च कर सकती है. कंपनी ने ट्विटर पर टीजर जारी कर स्मार्टफोन के लॉन्च के संकेत दिए हैं. मोटोरोला ने भले ही स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का एलान नहीं किया है, पर ये साफ कर दिया है कि नया स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा. टीजर के जरिए स्मार्टफोन के कैमरा और दूसरे हिस्सों के बारे में बी कुछ जानकारी सामने आई है.

मोटोरोला G9 प्लस स्मार्टफोन को 15 हजार रुपये से कम के बजट में लॉन्च कर सकती है. इसकी एक बड़ी वजह यह है कि मोटोरोला का One Fusion+ स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट के साथ मार्केट में 17,500 रुपये में उपलब्ध है. लीक से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक मोटो G9 प्लस में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर मिलेगा.

टीजर से पता चलता है कि मोटो G9 प्लस में बैक पैनल पर मोटो के लोगो के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा. इसके अलावा स्मार्टफोन में रियर पैनल पर क्वॉड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का हो सकता है. स्मार्टफोन में सेल्फी लेने के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है. स्मार्टफोन में 15W की फास्ट चार्जिंग और 4700mAh की बैटरी मिलने की संभावना जताई जा रही है.


अन्य सम्बंधित खबरें