अच्छी खबर:-सारंगढ़ छोटे खैरा के 39 में से 37 लोग हुवे स्वस्थ.. रिपोर्ट आया निगेटिव..! कुछ दिन गोड़म हॉस्टल क्वारेंन टाईन सेंटर में बिताने के बाद होगी घर वापसी...
कुछ समय से सारंगढ़ अंचल में स्थित छोटे खैरा कोविड -19 केंद्र बिंदु बना था...
जहाँ एक साथ 39 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जिन्हें वैकल्पिक अस्पताल सी.पी.एम. कॉलेज में ईलाज हेतु 11.08.2020 से रखा गया गया था।
जिसमे आज दिनांक 21.08.2020 को 39 व्यक्ति में से 37 की रिपोर्ट निगेटिव आने के कारण इनको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
जिन्हें 7 दिन के लिए गोड़म में बने क्वारेंनटीन सेंटर में रखा जाएगा, ततपश्चात वो अपने घर जा सकेंगे..
1 महिला और एक युवती का कोरोना रिपोर्ट पुनः पॉजिटिव आने के कारण उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है ,जिनका पुनः चेकअप पुनः 3 दिन बाद किया जाएगा.
अस्पताल में एक पत्रकार ने मानवता का उदाहरण पेश किया:-
मरीजों ने अपने परिजनों बको बताया कि जिन लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया था उनमे एक पत्रकार प्रकाश जांगड़े होन वाले असुविधाओं के बारे में प्रशानिक अधिकारियों को इत्तिला करके लोगों की समस्याओं का समाधान कराने में मुख्य भूमिका निभाए..। अन्य मरीजों के परिजनों ने इसकी सूचना सी.जी.सन्देश को दी तथा प्रकाश जांगड़े को आशीर्वाद वचन कहे।
क़वारेंनटीन सेंटर गोड़म में पानी एवं पंखे की असुविधा..!
ग्रामीणों की माने तो अस्पताल में सुविधा बेहतर तरीक़े से की गई थी, परन्तु गोड़म होस्टल जिसे क़वारेंनटीन सेंटर बनाया गया है वहाँ पंखे खराब अवस्था मे हैं, तथा पानी की सुविधा में कमी पाई गई है। जिसे तहसीलदार श्री भगत जी ने कल समस्या को निराकरण कराने का आश्वाशन दिया है।
हम सभी मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।