छत्तीसगढ़:-- लड़की ने लगाई बचाने की गुहार..लड़का आया बीच बचाव करने..बचाने आये युवक पर लड़का ने कंधे अजर कोहनी में किया चाकू से हमला..हमले के बाद लड़का के साथ लड़की भी फरार...
राजधानी रायपुर में युवक व युवती के विवाद में बीच-बचाव करने आए युवक पर ही हमला करने का मामला सामने आया है।
आपको बता दें कि मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंट जेवियर स्कूल रोड का है जहां बुधवार की शाम लगभग 8:30 बजे अमलीडीह निवासी निसात आहूजा अपनी एक्टिवा से पहुंचा था। उसने अपनी गाड़ी को खड़ा कर मैनेजर कमल को फोन लगाकर बातचीत कर रहा था, उसी वक्त एक लड़का और लड़की आये और युवती ने कहा कि उसे वह साथ मे आये युबक से बचाए जिस पर अज्ञात युवक ने निसात के साथ दुर्व्यवहार करते हुए किसी धारदार चीज से बाएं कंधे व कोहनी के पास मारकर चोट पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी ने आरोपी की पहचान उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई है। घटना को अंजाम देने के बाद युवक-युवती घटना स्थल से से फरार हो गए थे जिसके बाद प्रार्थी ने अपने दोस्त को बुलाकर शंकर नगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज करवाया जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए प्रार्थी का मेडिकल करवाकर सामने आई रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध IPC की धारा 324 के तहत अपराध दर्ज किया। खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता शर्मा अली ने बताया कि उक्त आरोपी की तलाश की जा रही है व घटना स्थल के समीप लगे CCTV कैमरा के फुटेज भी खंगाले जा रहे है।