राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा, रोहित शर्मा समेत 5 खिलाड़ि... - CG Sandesh

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा, रोहित शर्मा समेत 5 खिलाड़ियों को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

देश में खेलों का सर्वोच्च पुरस्कार राजीव गांधी खेल पुरस्कारों के लिए क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत 5 नामों की घोषणा की गई है। रोहित शर्मा के अलावा महिला पहलवान विनेश फोगाट, हॉकी कप्तान रानी रामपाल, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और पैरालंपियन टी मरियप्पन का नाम शामिल है। रोहित शर्मा यह पुरस्कार पाने वाले केवल चौथे क्रिकेटर होंगे, रोहित शर्मा से पहले इस पुरस्कार को सचिन तेंदुलकर, एम. एस. धोनी और विराट कोहली ने हासिल किया।

अर्जुन पुरस्कार के लिए 27 नामो की सिफारिश की गई है,जिसमे उभरती युवा महिला पहलवान दिव्या काकरान का नाम भी शामिल है। हॉकी कोच रमेश पठानिया समेत आठ प्रशिक्षकों को आजीवन योगदान के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. ये पुरस्कार 29 अगस्त को वर्चुअल माध्यम द्वारा राष्ट्रपति भवन से दिए जाएंगे। खिलाड़ियों की हौसला अफजाई और लगातार वो बेहतर करते रहे इसके लिए हर साल खेल पुरस्कार दिए जाते है।


अन्य सम्बंधित खबरें