Redmi 9 भारत में 27 अगस्त को लॉन्च होगा, जानें फीचर्स और कीम... - CG Sandesh

Redmi 9 भारत में 27 अगस्त को लॉन्च होगा, जानें फीचर्स और कीमत..

xiaomi भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. यह 27 अगस्त को ई-कॉमर्स साइट अमेजन के जरिए लॉन्च होगा. अमेजन पर एक माइक्रोसाइट ने फोन की लॉन्च से पहले Redmi 9 की कुछ फीचर्स और डिटेल्स का खुलासा किया है. हालांकि Redmi 9 इंटरनेशनल मार्केट्स में पहले ही लॉन्च हो चुका है, लेकिन इंडियन वेरिएंट Redmi 9A या Redmi 9C का एक नया वर्जन हो सकता है. Xiaomi ने इस महीने की शुरुआत में भारत में Redmi 9 Prime लॉन्च किया था जिसकी कीमत 9,999 रुपये है.

Redmi 9 के स्पेसिफिकेशन जहां तक ​​Redmi 9 के स्पेसिफिकेशन की बात है, अमेजन पर माइक्रोसाइट से कुछ क्लू मिले हैं. ग्लोबल वर्जन की तरह, Redmi 9 का इंडियन वेरिएंट 6.53-इंच डिस्प्ले के साथ HD + 720 x 1600 पिक्सल-स्क्रीन रिजॉल्यूशन में आएगा. यह फोन एक ओक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 2GB और 3GB रैम ऑप्शन्स और 64 जीबी तक ऑनबोर्ड स्टोरेज को स्पोर्ट कर सकता है. अमेजन माइक्रोसाइट के अनुसार, यह स्मार्टफोन Android 10 पर MIUI 12 के साथ चलेगा.

कैमरा और कीमत Redmi 9 एक एआई पावर्ड डुअल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करेगा. इसमें f / 2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और f / 2.4 अपर्चर वाला सेकेंडरी 2-मेगापिक्सल का सेंसर होगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का कैमरा होगा.

इस स्मार्टफोन में 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी हो सकती है. यह माइक्रो-यूएसबी कनेक्टर और 3.5 मिमी हेडफोन जैक के साथ आएगा. इस फोन की कीमत फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है. लोकिन Redmi 9 सीरज के दूसरे स्मार्टफोन की तरह ही Redmi 9 को मिड-रेंज कैटेगरी में रखने की उम्मीद की जा सकती है.



अन्य सम्बंधित खबरें