विप्र अधिकारी कर्मचारी हुए एक, बना संगठन  - CG Sandesh

विप्र अधिकारी कर्मचारी हुए एक, बना संगठन

पिथौरा विकासखण्ड के विप्र अधिकारी कर्मचारियों ने आज संगठन का निर्माण कर अपनी एकता का संकेत दे दिया। विदित हो कि इस संगठन के निर्माण पर काफी लंबे समय से विचार विमर्श चल रहा था । आज बैठक कर संगठन के सभी विप्र जनों ने कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया । बताया जा रहा कि यह संगठन अब अपने विप्र अधिकारी कर्मचारी साथियों के कदम से कदम मिलाकर चलेगा। किसी भी विप्र अधिकारी कर्मचारी के हितार्थ संगठन ठोस और आवश्यक कदम उठा सकेगा। इस प्रकार संगठन निर्माण से विप्र जनों में हर्ष व्याप्त है और सभी ने मिलकर कार्य करने की बात कही है।पिथौरा के अलावा जिले के प्रत्येक विकासखण्ड एवं जिला से राज्य स्तर तक विप्र अधिकारी कर्मचारियों के संगठन बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है।

पिथौरा विकासखण्ड की कार्यकारिणी इस प्रकार है-

संरक्षक -  शिव शरण तिवारी ,  उमेश दीक्षित

अध्यक्ष-  यू के दास

उपाध्यक्ष- आर के पुरोहित ,  आर के अवस्थी ,  एन पी तिवारी

सचिव- निर्वेश दीक्षित

सहसचिव-  शैलेन्द्र दीक्षित

प्रचार सचिव-  अरुण कुमार देवता

कोषाध्यक्ष-  विवेक दीक्षित  

कार्यकारिणी सदस्य-  मिनकेतन दास,  संजय सतपथी,  अनिल दुबे,  संतोष शुक्ला,  राव तिवारी,  शंभुशरण कर,  गौरीशंकर पण्डा,  अयोध्या प्रसाद मिश्रा,  सोमदत्त मिश्र ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें