भुट्टा के दाना मे कीटनाशक, 16 नग जानवर दाना खा कर हो गये मृत, तड़प-तड़प कर गिरने लगे जानवर जानिए क्या है मामला...
खेती किसानी एवं सुअर पालन करने वाले सुनील कुमार सहिस ग्राम कमरौद ने खल्लारी थाना में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भुट्टा के दाना मे कीटनाशक मिलाकर उसे रास्ता मे डालने वाले पर मामला दर्ज करवाया है.
सुनील कुमार सहिस ने बताया कि 20 अगस्त के दोपहर लगभग 12 से 01 बजे के बीच वह कमरौद से बांधापार मे सुअर चरा रहा था. जहाँ कमरौद के फार्म हाऊस के घेरा के बाहर सुअर वहा पर बिखरे हुये भुट्टा दाना को खाकर बांधा पार में तड़प कर गिरने लगे. सुनील कुमार सहिस ने बताया कि भुट्टा के बीज मे कीटनाशक था जिसे खाकर 16 नग सुअर तड़प कर मर गये एवं 07 नग सुअर मुर्छित हालात में पड़े हुये थे. जो अब ठीक है. मृत 16 नग सुअर को कार्यवाही हेतु ग्राम कोटवार एवं थाना मे सूचित किया गया. जिसके बाद उक्त 16 नग सुअर का पीएम कराया गया है.
इसके बाद सुनील कुमार सहिस ने 22 अगस्त को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया और बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भुट्टा के दाना मे कीटनाशक मिलाकर कमरौद फार्म हाऊस के घेरा के बाहर कच्चा रास्ता मे डाल दिया था जिसे खाकर उसके 16 नग सुअर मृत हो गये. जिसका अनुमानित कीमत एक लाख रूपये है. मामले में खल्लारी पुलिस ने अज्ञात के ख़िलाफ धारा 429-IPC, 11-PRE के तहत मामला दर्ज किया है.