सावधान ! छतीसगढ़ के गाँव गाँव तक पहुंचाई जा रही जहर की खेप..!... - CG Sandesh

सावधान ! छतीसगढ़ के गाँव गाँव तक पहुंचाई जा रही जहर की खेप..! 57 बोतल प्रतिबंधित नशीली सीरप के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार..

जांजगीर चांपा मालखरौदा:- मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि यह मामला जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत आडील नमक गांव की है जहां 57 बोतल नशीली प्रतिबंधित सिरप के साथ एक आरोपी गंगाराम गबेल को मालखरोदा पुलिस कर्मियों के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।।


घटना के संबंध में मालखरौदा थाना प्रभारी अब्दुल शाफिक से प्राप्त जानकारी के अनुसार आडील नामक गांव में प्रतिबंधित नशीली सिरप बिक्री करने की खबर मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई, जिस पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होते ही उक्त मामले के संबंध में आरोपी के विरुद्ध नजर रखी जा रही थी ।

 इस बीच एक शख्स द्वारा घर में प्रतिबंधित सिरप रखने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसकी तस्दीक की गई और फिर टीम बनाकर घर में दबिश देकर 57 बॉटल प्रतिबन्धित सिरप को जब्त किया गया और आरोपी गंगाराम गबेल को गिरफ्तार किया गया है.आरोपी के खिलाफ NDPS की धारा 21 ( बी ) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।।


अन्य सम्बंधित खबरें