झनगाबारी पिलवापाली ग्राम के वृद्ध महिला के हत्यारे गिरफ्तार,... - CG Sandesh

झनगाबारी पिलवापाली ग्राम के वृद्ध महिला के हत्यारे गिरफ्तार, पुत्र ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर की माँ की हत्या.

20 अगस्त की सुबह पिलवापाली में गांव के बस्ती तालाब में मिली वृद्ध महिला के लाश में मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि शव के पंचनामा के दौरान पाया गया कि मृतिका कार्तिकमति पटेल उम्र 80 वर्ष के गले में एक पुरानी हरे रंग की साड़ी के टूकड़े में ईट बंधा हुआ एवं आंख, नाक के पास चोंट जैसा निशान मिला. जिसे डॉक्टर ने रिपोर्ट में मृतिका को पानी में नहीं डूबना बताया है. डॉ. शव  के 3-4 दिन पुराना होना बताया. जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302, 201 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया.

इसके बाद पुलिस अज्ञात हत्या के आरोपियों के तलाश पतासाजी हेतु मृतिका कार्तिकमति पटेल के पुत्र मन्नूलाल पटेल उम्र 50 वर्ष से पुछताछ करने पर अपनी पत्नी मायावति पटेल उम्र 45 वर्ष, पुत्र रामप्रसाद पटेल उम्र 24 वर्ष सभी निवासी झुनगाबारी पिलवापाली के साथ मिलकर हत्या करना बताया.

मन्नूलाल पटेल ने पुलिस को बताया कि हत्या पश्चात साक्ष्य छुपाने के लिये कार्तिकमति पटेल के गले में एक पुरानी हरे रंग की साड़ी के टूकड़े में ईंट बांधकर 19 अगस्त के रात्रि में अपने पुत्र रामप्रसाद पटेल के साथ कार्तिकमति के शव को बस्ती तालाब झुनगाबारी पिलवापाली के थानी में डालकर छुपा देना बताया.  

पुलिस ने आरोपी मन्नूलाल पटेल द्वार उसके घर से एक पुरानी हरे रंग की साड़ी का टूकड़ा जो मृतिका कार्तिकमति पटेल के गले में बंधा उसे पेश करने पर पुलिस ने जप्त किया गया एवं आरोपियों के विरूद्ध अपराध सदर घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया.


अन्य सम्बंधित खबरें