रायगढ़:- फेसबुक पर गोबर खरीदी योजना व भुपेश सरकार पर भद्दा पो... - CG Sandesh

रायगढ़:- फेसबुक पर गोबर खरीदी योजना व भुपेश सरकार पर भद्दा पोस्ट करना सचिव को पड़ा महंगा... सीईओ ने किया निलंबित....!

रायगढ़ जिले के तमनार ब्लाक के ग्राम पंचायत आमाघाट के सचिव रामाधार चौहान द्वारा बीते दिनों छत्तीसगढ़ सरकार की योजना गौधन न्याय योजना के गोबर खरीदी को लेकर फेसबुक में सचिव रामाधार चौहान द्वारा एक अभद्र पोस्ट डाली गई थी। जिसको तत्काल संज्ञान में लेते हुए तमनार सीईओ बी. आर. साहु ने सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसके पश्चात जिला पंचायत सीईओ रिचा प्रकाश चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सचिव रामाधार चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर आगामी आदेश तक तमनार जनपद कार्यालय में अटैच कर दिया है। जहाँ नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह हेतू भत्ता मिलेगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें