Moto G9 भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर..
लंबे इंतजार के बाद मोटोरोला ने आज अपना नया स्मार्टफोन Moto G9 भारत में लॉन्च कर दिया है. ये फोन Moto G8 सक्सेसर माना जा रहा है. मोटो जी9 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है. भारत में इस फोन की कीमत 11, 499 रुपये तय की गई है.
Moto G9 के स्पेसिफिकेशंस Moto G9 को 6.50 इंच की डिस्प्ले के साथ मार्केट में उतारा गया है. जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 है. फोन में 2GHz octa-core क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर प्रोसेसर दिया गया है. मोटो जी 9 में 4GB रैम दी गई है. इसके अलावा फोन में 64GB स्टोरेज दी गई है. जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. ये फोन आपको दो कलर ऑप्शन में मिलेगा. जिसमें Forest Green और Sapphire Blue शामिल हैं.
बैटरी मोटोरोला का ये फोन ने एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस फोन में 5000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है. जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. ये फोन फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर से लैस है. कनेक्टिविटी के तौर पर इसमें ब्लूटूथ, जीपीएस, वाई-फाई, रेडियो दिए गए हैं.
कैमरा कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कंपनी का दावा है कि कम रौशनी में भी इस फोन से शानदार फोटो लिया जा सकता है.