तालाब किनारे मिली नवजात बच्ची, 112 ने पहुंचाया अस्पताल - CG Sandesh

तालाब किनारे मिली नवजात बच्ची, 112 ने पहुंचाया अस्पताल

तेंदुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम भीखपाली में रविवार रात 10 बजे तालाब किनारे एक नवजात बच्ची मिली. जिसकी जानकारी गांव के कुछ ग्रामीणों ने रात में पुलिस को दी. सूचना मिलते ही तेंदुकोना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नवजात को 112 की मदद से बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया. जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नवजात को जिला अस्पताल भेज दिया. बच्ची की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.

नवजात बच्ची को किसने तालाब किनारे छोड़ा इस बात का अब तक पता नहीं चला है, तेंदुकोना पुलिस मामले की जाँच कर रही है.


अन्य सम्बंधित खबरें