दिल्ली कैपिटल्स को नया गेंदबाजी कोच मिला, इस ऑस्ट्रेलियाई दि... - CG Sandesh

दिल्ली कैपिटल्स को नया गेंदबाजी कोच मिला, इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को सौंपी गई जिम्मेदारी..

दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछली बार छह साल बाद आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंची थी, लेकिन ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा ही रह गया था। अब यूएई की सरजमीं पर खेले जाने वाले 13वें संस्करण में यह फ्रैंचाइजी पूरी तैयारी के साथ उतरने जा रही है, शायद यही कारण है कि नए खिलाड़ियों के अलावा कोचिंग स्टाफ को भी मजबूत किया जा रहा है।

मेंटर रिकी पोंटिंग की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स को नया गेंदबाजी कोच मिल चुका है। ऑस्ट्रेलियाई पेसर रेयान हैरिस को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिग बैश लीग में बिस्बेन हीट और पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब, डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेल चुके हैरिस अपने हमवतन जेम्स होप्स की जगह लेंगे, जिन्होंने निजी कारणों की वजह से इस साल यह पद छोड़ा।

40 वर्षीय हैरिस ने दिल्ली कैपिटल्स की वेबसाइट से बात करते हुए कहा, मैं फिर से आईपीएल में आकर काफी खुश हूं। दिल्ली कैपिटल्स में एक प्रभावशाली गेंदबाजी लाइनअप है और मैं उन सभी के साथ काम करने के लिए बेताब हूं।' 19 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा।


अन्य सम्बंधित खबरें