सहेली के घर में रुककर चोरी की घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने क... - CG Sandesh

सहेली के घर में रुककर चोरी की घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

24  अगस्त को बागबाहरा थाना में दर्ज की गई चोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक आरोपिया को गिरफ्तार किया है. आरोपिया अपने सहेली के घर पर ही दो दिन रुकने के दौरान चोरी की थी. इसके बाद वह अपने घर चली है. पुलिस ने आरोपिया को उसके गाँव हल्दी थाना नुआपाडा ओडिशा से गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि 24 अगस्त को प्रार्थी घसिहा बरिहा पिता सोनसाय 50 वर्ष ग्राम करमापटपर थाना आकर जबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके घर के पेटी में रखें सोना, चांदी के गहने एवं पुराना मोबाइल कीमती करीब 18,000 कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है.  

इसके बाद पुलिस ने तत्काल टीम को घटनास्थल रवाना किया गया, पुलिस को  पूछताछ के दौरान पता चला कि प्रार्थी की पुत्री की सहेली तिलेश्वरी ऊर्फ तन्नू  20 से 22 अगस्त  2020 तक प्रार्थी के घर रुकी थी,  विवेचना के दौरान पुलिस ने  संदेही आरोपियां तिलेश्वरी ऊर्फ तन्नू पति आनंद पाडे उम्र 22 वर्ष का ग्राम हल्दी थाना नुआपाडा उडिसा में होने की सूचना पर हल्दी जाकर आरोपिया को हिरासत में लेकर पुछताछ किया.

जिसमे आरोपिया द्वारा प्रार्थी के घर रुकने के दौरान घर से चोरी करना बतायी और चोरी की 03 नग सोने की छोटी लाकेट वजनी करीबन 02 ग्राम कीमती 5000 रूपये , 01 नग सोने की लाकेट (बडी) वजनी करीबन 2 ग्राम कीमती 5000 रूपये , 01 जोडी सोने की टाप्स वजनी 1.290 ग्राम कीमती 5400 रूपये, 01 जोडी चांदी का पायल वजनी करीबन 04 तोला कीमती 2000 रूपये जुमला कीमती 17400 रूपये एवं एक पुरानी इस्‍तेमाली जियो मोबाइल बटन वाली कीमती 500 रूपये को पेश किया. जिसे पुलिस ने मौके पर जप्‍त किया गया और आरोपिया को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा.


अन्य सम्बंधित खबरें