शर्मनाक:- छत्तीसगढ़ जान बचाने आए कोरोना वारियर्स पर ग्रामीणों... - CG Sandesh

शर्मनाक:- छत्तीसगढ़ जान बचाने आए कोरोना वारियर्स पर ग्रामीणों ने किया हमला...जान बचाकर बड़ी मुश्किल से भागे पुलिस व स्वास्थ्य कर्मी.. देखें वीडियो..!

लोगो के अफवाह में आकर कोई कैसे किस हद तक जा सकता है.! इसका प्रत्यक्ष उदाहरण जांजगीर जिला में दिखाई दे रहा है।

एक ऐसा मंजर जिसे देखकर सबकी आँकगें शर्म से झुक जाए।

जांजगीर-चांपा जिले से एक शर्मनाक विडियो सामने आया है जिसमें कोरोना मरीज को ईलाज के लिए हॉस्पिटल लाने गयी स्वास्थ्य विभाग और पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों द्वारा हमला करते हुए दौड़ाया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है की आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम के ऊपर हमला कर दिया है डर के मारे जान बचाते हुए सभी स्वास्थ्य व पुलिसकर्मियों को गांव के एरिये से भागना पड़ा जो की निंदनीय है।

जानकारी के अनुसार यह मामला सोमवार की शाम पामगढ़ थाना ग्राम पंचायत डिघोरा अंतर्गत आश्रित गांव सेमरिया का है। जहाँ कल 33 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी तो उनमें से 20 लोगों को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा ईलाज हेतू पहले ही अस्पताल भेजा जा चुका है और जब बाकी बचे 13 कोरोना संक्रमितों को लेने गए थे तो ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जाने के लिए तैयार नहीं थे और गांव की महिलाएं भी इन्हें नहीं जाने देने के लिए अड़ गई लेकिन कोविड टीम उन्हें साथ ले जाने के लिए कहने लगी तो उपस्थित महिलाएं व ग्रामीण आक्रोशित हो गए।


अन्य सम्बंधित खबरें