अजीबोग़रीब:- पहले भाजपा नेता नंदकुमार साय और उनके परिजनों की जांच पहले रिपोर्ट आया कोरोना पॉजिटिव..., लेकिन दुबारा जांच रिपोर्ट देखकर भौचक्के हो गए डॉक्टर...
प्रदेश में कोरोना जांच की रिपोर्टों को लेकर संदेह की स्थिति लगातार बनी हुई है। इसी बीच जिले में कोरोना जांच को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।
सूत्रों के मुताबिक खबर है कि भाजपा नेता नंदकुमार साय और उनकी पत्नी सहित 3 लोगों की मंगलवार को कोरोना रिपोर्ट पीजिटिव आई थी, लेकिन बुधवार एंटीजन टेस्ट में नेगेटिव आयी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद फरसाबहार स्वास्थ विभाग की टीम साय के निवास भगौरा पहुंची थी। इनका फिर से जब एंटीजन टेस्ट किया गया तो, डॉक्टर सहित सभी भौचक्के रह गए। क्योंकि साय सहित परिवार के सभी सदस्य एंटीजन टेस्ट में नेगेटिव पाए गए।
वहीं इसे लेकर डॉक्टरों का कहना है कि, साय ने बीते 20 अगस्त को रायपुर एम्स में आरटीपीसीआर जांच के लिए खुद का और परिवार के लोगों के सैपल दिए थे। इसके बाद 25 जुलाई को इनकी रिपोर्ट आई। लेकिन जब दुबारा 26 अगस्त को उनका एंटीजन टेस्ट हुआ तो टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई।
साय के मामले में डॉक्टरों का मानना है कि, 6 दिनों में उनके शरीर में एंटीबॉडी डेवलप गई होगी। जिस कारण इनकी एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आ गया होगा। हांलाकि डॉक्टरों का कहना है कि, 5 दिनों बाद इनके फिर से आरटीपीसीआर जाँच के लिए सैम्पल लिए जाएंगे। उस सैम्पल के रिपोर्ट आते तक इन्हें होम आइसोलेशन में ही रखा जाएगा। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट को पूरी तरह सटीक मान रहा है। एंटीजन में पॉजिटिव आए लोगों का अस्पताल में इलाज भी चल रहा है।