अवैध शराब के साथ दो पकड़ाए. - CG Sandesh

अवैध शराब के साथ दो पकड़ाए.

पिथौरा पुलिस ने 26 अगस्त को मूखबिर की सूचना पर ग्राम कौहाकुड़ा में विष्णु कुर्रे नामक व्यक्ति के घर बाड़ी में अवैध शराब 10 नग पौवा गोवा एवं 03 नग पौवा देशी प्लेन एवं बिक्री रकम 320/- रूपये को जप्त कर आरोपी विष्णु कुर्रे का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी अधिनियम का घटित करना कार्रवाही किया है.

तथा पिथौरा नहर रोड के पास नाकाबंदी कर एक व्यक्ति अरूण सिंह राजपूत को पैदल एक सफेद प्लास्टिक के थैला में रखे 17 नग पौवा गोवा अंग्रेजी शराब कीमती करीबन 2,040/ के साथ आते पकड़ा है. जिसपर पुलिस ने अवैध शराब को जप्त कर आरोपी अरूण सिंह राजपूत का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी अधिनियम का घटित करना पाये जाने से अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें