Redmi 9 भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 128 जीबी तक की स्टोरेज और... - CG Sandesh

Redmi 9 भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 128 जीबी तक की स्टोरेज और 5000एमएएच की बैटरी..

शाओमी ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi 9 लॉन्च कर दिया है। Redmi 9 में एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन तीन कलर वेरियंट स्काई ब्लू, स्पोर्टी ऑरेंज और कार्बन ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से....

Redmi 9 की स्पेसिफिकेशन रेडमी 9 में 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर है। यह फोन 1 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगी। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन MIUI12 मिलेगा।

Redmi 9 का कैमरा कैमरे की बात करें तो रेडमी के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Redmi 9 की बैटरी और कनेक्टिविटी रेडमी 9 में 5000एमएएच की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 30 घंटे के वीडियो प्लेबैक का दावा किया है। इसके अलावा फोन में 4जी, वाई-फाई, वीओ वाई-फाई, जीपीएस और 3.5एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है।

Redmi 9 की कीमत यह फोन 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत रुपये 8,999 रुपये और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है। फोन की बिक्री 31 अगस्त से अमेजन इंडिया और शाओमी के स्टोर्स से होगी


अन्य सम्बंधित खबरें