हनुमानडीह से महुआ शराब जप्त
तेन्दूकोना
पुलिस ने ग्राम हनुमानडीह में मुखबीर की सूचना पर गोविंद राम मिरी से अपने घर के
सामने बाड़ी में अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे महुआ शराब को जप्त किया है. पुलिस ने बताया
कि गोविंद राम मिरी घर के सामने स्थित बाड़ी में छेना ढेरी में छुपाकर रखे एक प्लास्टिक
थैली में 18 नग पाऊच महुआ शराब पेश किया जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी गोविंद राम
मिरी पिता स्व0 दुलार मिरी उम्र 53 वर्ष पर आबकारी एक्ट 34(1) के तहत कार्यवाही
किया.
अन्य सम्बंधित खबरें