Apple जल्द लॉन्च  कर सकता है अपना सर्च इंजन गूगल से होगा सीध... - CG Sandesh

Apple जल्द लॉन्च कर सकता है अपना सर्च इंजन गूगल से होगा सीधा मुकाबला..

टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एपल खुद के सर्च इंजन पर काम कर रही है। खबर है कि कंपनी जल्द ही अपना सर्च इंजन लॉन्च करेगी जिसका सीधा मुकाबला गूगल से होगा। एपल के सर्च इंजन के बारे में जानकारी आईओएस 14 के बीटा वर्जन से मिली है। बता दें कि गूगल एपल की डिवाइस में अपने सर्च इंजन को डिफॉल्ट सर्च इंजन बनाए रखने के लिए एपल को लाखों डॉलर्स देता है।

Coywolf की रिपोर्ट में कहा गया है कि कई ऐसे संकेत मिल रहे हैं जिससे पता चलता है कि एपल खुद के सर्च इंजन पर काम कर रही है। एपल के आगामी सर्च इंजन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML) और  नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP) का सपोर्ट मिलेगा।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iOS 14 और iPadOS 14 बीटा वर्जन में कंपनी ने गूगल सर्च को बायपास किया है। इसके अलावा Applebot को भी हाल ही में अपडेट किया गया है। बता दें कि Applebot कंपनी की एक क्रॉलिंग साइट है। शुरुआती तौर पर एपल के सर्च इंजन में जॉब सर्च और स्पॉटलाइट का सर्च मिलेगा। कहा जा रहा है कि एपल का सर्च इंजन फोन में गूगल असिस्टेंट की तरह काम करेगा, हालांकि यह पूरी तरह से प्राइवेट होगा। यह रिजल्ट आपको आईओएस कॉन्टेक्ट्स, डॉक्युमेंट, ईमेल, इवेंट्स, फाइल, मैसेज, नोट आदि के आधार पर होगा। वैसे एपल ने आधिकारिक तौर पर सर्च इंजन के बारे में कोई बयान नहीं दिया है।



अन्य सम्बंधित खबरें