छत्तीसगढ़:-चाकू की नोक पर 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार होने वाला दरिंदा ड्राइवर चढ़ा पुलिस के हत्थे..मुखबीर की सूचना एवं मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया हवसी..अब जेल में निकलेगी हेकड़ी.....
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मूलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोनारगढ़ में 14 वर्षीय नाबालिक लड़की से चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने की बड़ी वारदात सामने आया था, , जिस पर प्रार्थी के द्वारा संबंधित मामले पर मूलमुला थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी.
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक फरार हो गया था, जिसकी तापसी एवं जानकारी प्राप्त करने हेतु पुलिस कर्मियों के द्वारा मुखबिर लगाई गई थी, जिस पर सफलता प्राप्त करते हुए दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी गौरीशंकर कश्यप को मोबाइल लोकेशन के आधार पर बिलासपुर जिले के लालखदान से गिरफ्तार किया गया है.
संबंधित मामले के संदर्भ में मूलमुला थाना प्रभारी श्री के पी टंडन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अगस्त को नाबालिग लड़की की रिपोर्ट पर आरोपी युवक गौरीशंकर कश्यप के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीकृत कर इस मामले को विवेचना में लिया गया था. घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था.
मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी. एवं आरोपी युवक की गिरफ्तारी हेतु पुलिस कर्मियों के द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा था इस बीच पुलिस इन्वेस्टिगेशन में मोबाइल लोकेशन से आरोपी के बिलासपुर जिले के लाखदान में होने की सूचना मिली जिस पर तत्काल पुलिस कर्मियों द्वारा एक टीम गठित कर बिलासपुर जिले के लाखदान पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं विधिवत उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया गया है।